Search

October 10, 2026 10:27 am

खुशी क्लास का आयोजन, बच्चों को सकारात्मकता का संदेश

खुशी क्लास संस्थापक मुकेश सिंह चौहान ने तनाव से मुक्ति और सकारात्मकता की शक्ति पर दिया जोर

एस कुमार

प्लस -टू उच्च विद्यालय महेशपुर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय देवीनगर में शनिवार को खुशी क्लास का आयोजन किया गया. जहां लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी क्लास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित खुशी क्लास को संबोधित करते हुए खुशी क्लास के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि मुश्किल और झंझावत का मुकाबला आप कभी भी तनाव में रहकर नहीं कर सकते. तनाव मुश्किलों को और बढ़ा देती है. खुशी- सकारात्मकता में इतनी ताकत है कि यह आपको हर झंझावतों से उबार कर मंजिल तक पहुंचा देगी. श्री चौहान ने सकारात्मकता को स्थापित करती एक कहानी भी सुनाई. उन्होंने बच्चों को कहा कि अपने अंदर का बेस्ट निकाल लें, तब जाकर सामने नजर दौड़ाएं सकारात्मक राह खुद दिखेगी. लेकिन खुद को बिना नापे-तोले किसी से भी प्रतिस्पर्धा करेंगे, असफल ही होंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!