Search

October 10, 2026 9:35 am

थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक संपन्न, पुलिस और पूजा समिति में सहयोग से मनेगी पूजा

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा एवं अंचलाधिकारी औसफ़ अहमद खान की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के पूजा कमेटी के अध्यक्ष, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु सभी पूजा समिति को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा भी अपने सुझाव सामने रखे गए। बैठक में सभी लोगों द्वारा प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा हाई कोर्ट के निर्देश का पालन करे और डीजे पूरी तरह बंद रखे । मौके पर अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी,एसआई मिर्तुंजय कुमार,सिंह,अरबिंद कुमार मंडल,गणमान्य संजय भगत,दिलीप भगत टिंकू भगत,संतोष भगत,तनवीर अली,सुमन भगत,लियाकत अली,बिनोद भगत,बिजय भगत,दशरथ भगत,ललन भगत,मोनू,सनातन,राजा,नितेश सहित बीजीआर और डीबीएल के अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!