सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा मनाने का निर्णय
सतनाम सिंह
पाकुड़: दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के पीपलजोड़ी मोड़ स्थित एक भवन में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने की। ओपी प्रभारी ने उपस्थित लोगों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से अपील किया कि पूर्व की भांति इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं।पूजा-त्योहार के दौरान माहौल को बिगड़ने न दें। पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी।शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहार को लेकर शराब पर पाबंदी लगाने, मूर्ति विसर्जन समय पर व शांतिपूर्ण माहौल में करने पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित दुर्गा पूजा कमेटी बाहिरग्राम,नवीनगर,चेंगाडांगा,हमरुल,पीरलीपुर आदी के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ले पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं। पूजा-पंडाल में पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग निकासी द्वार बनाया जाए।ताकि महिलाएं सुरक्षित रहें। पंडाल के बाहर पेयजल की व्यवस्था होना आवश्यक है। दशहरा के दिन शराब पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। पूजा कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय पर मूर्ति का विसर्जन करें।विसर्जन के दौरान शांति बनाएं रखें। वहीं थाना प्रभारी में सख्त निर्देश देते हुए बताया कि हाई कोर्ट के द्वारा जारी डीजे बैन की आदेश को पालन की जाए। अगर त्योहार के दौरान कोई शराब पीकर हुड़दंग मचाएगे उसे पुलिस चिन्हित कर हवालात का रास्ता दिखाएगा। इस मौके पर एसआई गौतम कुमार, एएसआई शौकत अंसारी, महबूल शेख, यार मोहम्मद, नुरेजामान शेख, हॉरो राजबंशी, सुभाष प्रमाणिक, अली अकबर, संदीप मंडल, विक्की भगत, अनंत रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।







