Search

April 30, 2026 4:28 am

फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, भाजपा नेताओं ने किया संबोधन।

विजेता टीम को 70,000 रुपये का पुरस्कार, भाजपा ने आदिवासी समुदाय के नए सदस्यों का किया स्वागत।

सतनाम सिंह

महेशपुर प्रखंडअन्तर्गत विशुनपुर पंचायत श्रीरामगढ़िया, मंडल बिरकिट्टी में जुनियर स्टार क्लब विशुनपुर के अध्यक्ष डेना मुर्मू, सचिव नरेश सोरेन एवं उनके पूरे टीम द्वारा आयोजितफूटबॉल के फाईनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा झारखंड प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, महेशपुर पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं भाजपा पाकुड़ जिलाअध्यक्ष अमृत पांडेय के साथ भाजपा संथाल परगना प्रभारी नोरेन साह, मंडल अध्यक्ष फूलबाबु कोड़ा, अ0ज0जा0 मोर्चा मंडल अध्यक्ष बरसन टुडू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू आदि के गरिमामय उपस्थिति पर आयोजक टीम एवं ग्रामवासियों ने पूरे रीति-रिवाज एवं आदिवासी गीत-नृत्य के साथ सभी का भव्य स्वागत किया। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी एवं अतिथियों ने सबों से मिलकर एवं अपने उत्सावर्द्धन संबोधन से खिलाडियों एवं आयोजक टीम का उत्सावर्द्धन किया एवं ग्रामिण क्षेत्रों में छिपे योग्यताओं को आगे बढ़ाने एवं खेलों में हर संभव सहयोग पहुँचाते रहने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलजगत से जुड़े हर क्षेत्र के युवा-युवतियों को बेहतर प्रदर्शन करने एवं अपने क्षेत्र के साथ विश्व में पूरे देश का नाम रोशन करने के लिए हर संभावित सहयोग एवं सुविधाएँ प्रदान की जा रही है। झारखंड में योग्यता की कोई कमी नहीं है, परन्तु भ्रष्टाचार में लिप्त हेमन्त सरकार के कारण ही यहां के युवाओं का प्रतिभा पूरी तरह देश के सामने आ नही पा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मेंइस भ्रष्टाचारी हेमन्त सरकार को उखाड़ फेंक जब हमारी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो खिलाड़ियों के आगे बढ़ने में सभी जरूरी उपाय, सहयोग एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु भाजपा सदैव कटिबद्ध रहेगी। मोर्टेन भाई बनाम नेटवर्क फेल, उक्त दोनों टीमों की बीच हुई इस फाईनल मैच में मोर्टेन भाई विजेता टीम घोषित होने पर उनको 70,000/- रु0 प्रथम पुरूस्कार, नेटवर्क फेल टीम को 60,000/-रु0 द्वितीय पुरूस्कार एवं सेमी फाईनल में हारे टीम को 10,000/- रु0 सांत्वना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भाजपा से प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के कई लोगों ने झामुमो छोड़ भाजपा संगठन का दामन थाम भ्रष्टाचारी हेमन्त सरकार को जड़ से उखाड़ने का दृढ़ संकल्प लिया, जिन सभी को भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन एवं जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने मौके पर भाजपा चिन्ह के अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया।

img 20240929 wa00442636990593017285778

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!