Search

April 30, 2026 4:16 am

पाकुड़ में राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

की गई एकजुट होने की अपील,कई ने ली राजद की सदस्यता।

बजरंग पंडित

पाकुड़: पाकुड़ शहर के धनुषपूजा स्थित राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन पार्टी के जिला सचिव श्रवण कुमार भगत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष महावीर कुमार मड़ैया शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के वंचित लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास राष्ट्रीय जनता दल पार्टी ने शुरू से ही किया है और इसी सिद्धांत पर ही हमारी पार्टी कायम है।सन 1994 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अथक प्रयास से पाकुड़ को जिला बनाया गया और लालू प्रसाद यादव ने सभी वर्गों के लिए हक और अधिकार हेतु लड़ाई लड़ा।अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में जिस तरह हमारे कार्यकर्ता तन मन से लगे थे आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के अलाकमान के निर्देश को ध्यान में रखकर विधानसभा चुनाव में भी राजद अपना भूमिका निभाएगी। बैठक के दौरान ही पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार मिश्रा को मनोनीत किया गया। इस दौरान विभिन्न पार्टी से आए हुए सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा।जिला अध्यक्ष ने पार्टी का पट्टा व फूल माला पहनकर पार्टी में योगदान कराया। पार्टी में शामिल होने वालो में अब्दुल रोफ, अजीत सिंह, जहांगीर आलम, हजरत शेख, फेकारूल शेख, नमिता मरांडी, सबीना मुर्मू, रमेश मरांडी, जेठ मरांडी सहित अन्य शामिल है। मौके पर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष विवेक माल्तो, सचिव श्रवण भगत, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह, मनोज मड़ैया, विनोद ठाकुर, काजल शाहा, मनोज ठाकुर, आलमगीर आलम मौजूद रहे।

img 20240929 wa00484762510599325580390

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!