Search

October 10, 2026 7:48 am

बिसनपुर गाँव में घर जमाई की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

परिजनों को सौंपा गया शव, आगे की कार्रवाई के लिए लिखित आवेदन का इंतजार।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा बिसनपुर में एक दुखद घटना घटी। घर जमाई चुड़का मरांडी का निधन हो गया। स्थानीय पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस निरीक्षक अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि घटना की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन अगर परिजनों द्वारा आवेदन दिया जाता है, तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। परिजनों के साथ-साथ पूरे समुदाय को इस दुख की घड़ी में सांत्वना और समर्थन की आवश्यकता है। पुलिस इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!