Search

April 30, 2026 1:33 am

राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में एलुमनाई मीट सह मोटिवेशनल कैरियर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन हुआ

अक्षय कुमार सिंह की रिर्पोट

रामगढ़। सोमवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए एलुमनाई मीट-2024 एवं मोटिवेशनल सह कैरियर परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों का एनसीसी कैडेट्स एवं विश्वविद्यालय के छात्राओं ने पारंपरिक झारखंड की संस्कृति पर आधारित संगीत व नृत्य से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय श्री बी एन साह ने अतिथियों के साथ संस्था के संस्थापक स्व राधा देवी एवं स्व गोविंद साह के चित्रों पर माल्यार्पण एवं मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कुलसचिव महोदय प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ने सभी सम्मानित अतिथियों को स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा की कैरियर परामर्श का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अपनी ताकतों और कमजोरियों को समझने और कैरियर के विकल्पों से परिचय कराता है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजसेवी बसंत हेमंत सरिया ने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आपके मार्ग में आने वाले समस्याएं एवं चुनौतियों को अपनी कार्य कुशलता से अवसर में परिवर्तित कर सकते है साथ ही विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राम विनय ने धैर्य एवं कड़ी निष्ठा से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। कुलाधिपति महोदय श्री बी एन साह ने सभी छात्र एवं छात्राओं को कहा कि कैरियर काउंसिलिंग से छात्रों के आत्मविश्वास बढ़ाने,सकारात्मक सोच और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की सलाह देता है। इस कार्यक्रम में रामगढ़ महिला महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संजय सिंह ने कहा कि जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है यदि हम परिश्रम,निरंतर अभ्यास,अनुशासित हो कर कार्य करे तो असंभव को संभव में बदल सकते है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के व्याख्याता डॉ रंजना पांडे एवं डॉ अमरेश पांडे ने संयुक्त रूप से की। मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार,प्रबंध समिति के सदस्य श्री अजय कुमार, विभिन्न विभागों संकायाध्यक्ष , विभागाध्यक्ष,व्याख्यातगण, कर्मचारीगण एवं हजारों की संख्या छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

img 20240930 wa0043445255333275887741
img 20240930 wa00423251241183801317452
img 20240930 wa00406606000677674454818
img 20240930 wa00392533994690310199876
img 20240930 wa00387293140799901516940
img 20240930 wa00341819356294178716869
img 20240930 wa00338069250459634260531
img 20240930 wa00375096686529690163393
img 20240930 wa00351329782834444483083
img 20240930 wa0036284823934089143868

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!