धवाडंगाल गांव में बिजली की समस्या समाप्त, जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत धवाडंगाल गांव में महीनो से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया 25 केवी का ट्रांसफर लगाकर विधिवत उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने किया एवं गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कराया। जिप अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम ने बताया कि स्थानीय मुखिया और ग्रामीण लगातार संपर्क कर ,फोन कर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग कर रहे थे।ग्रामीणों की मांग पर विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर धवाड़गाल गांव में 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी गई है। नया ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति बहाल के बाद पंचायत की मुखिया सैमुअल ,सतीश, डॉक्टर भोलेश, एनुअल, अब्दुल, सहित दर्जनों गांव के लोगों ने जिप अध्यक्ष के इस प्रयास और बिजली बहाल सुनिश्चित कराए जाने पर हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है।





