Search

April 30, 2026 12:04 am

महेशपुर प्लस टू उच्च विद्यालय का जर्जर भवन ढहा, बाल बाल बचा रसोईया।

एस कुमार

प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर का बरसो पुराना जर्जर पड़ा भवन का एक हिस्सा सोमवार को एकाएक भरभरा कर गिर गया. भवन का एक हिस्सा गिरने से छात्र- छात्राओं के लिए खाना बना रही रसोईयां बाल- बाल बच गई. जानकारी के अनुसार सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद विद्यालय के छह रसोईयांओं ने जर्जर भवन के छत के नीचे खाना बनाने की तैयारी कर रही थी. इसी बीच अचानक जर्जर भवन का एक हिस्सा एकाएक ढह गया. जहां रसोइयाओं ने जान बचाकर मौके से भाग निकली. जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!