राजकुमार भगत
जिला के नये उपायुक्त मनीष कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद समाहरणालय स्थित सभागार में जिला के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने जिले में चल रही सरकार की सभी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिलांतर्गत चल रही विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराना है ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों को ससमय मिल सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ जनता के कार्यों को पूरा करना ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के बारे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत की तथा कहा कि आगामी विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता में है।
डीसी ने शिक्षा विभाग के सभी प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की
इसके बाद उपायुक्त मनीष कुमार ने शिक्षा विभाग के सभी प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की।उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने, विद्यालय में नोटिस बोर्ड लगाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। विद्यालय के शिक्षकों की प्रतिदिन की उपस्थिति ब्लैक बोर्ड पर बनाने का निर्देश दिया। प्रत्येक विद्यालय में बाल सांसद गतिशील रखने तथा प्रोजेक्ट बोर्ड रखने का निर्देश दिया। विधानसभा आम चुनाव को लेकर ईएलसी का गठन करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, जिला का बुकलेट, त्रैमासिक बुकलेट, शिक्षक- अभिभावक, छात्र-छात्राओं तथा 18 वर्ष से ऊपर सभी वोटरों का वोटर आईडी कार्ड बना हुआ मिले, इसे संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।






