Search

October 10, 2026 3:51 am

सफाई योद्धा के रूप में सम्मानित हुए सफाई कर्मी

राजकुमार भगत

पाकुड़। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा 2024” के अंतर्गत 2 अक्टूबर को नगर परिषद पाकुड़ क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत सभी सफाई मित्रों को सफाई योद्धा के रूप में नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सफाई योद्धा को मेंटी-शर्ट,रेडियम जैकेट तथा प्रशस्ति पत्र वितरण “सफाई योद्धा” के रूप में सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। उन्हें पाकुड़ शहर को पूरी तरह से कचरा मुक्त और सुंदर तथा स्वच्छ बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया l
इस कार्यक्रम में नगर परिषद कार्यालय की तरफ से नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे ,नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा ,सभी अभियंता, सभी सफाई सुपरवाइजर तथा अन्य सभी सफाई मित्र मौजूद रहे l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!