विधायक ने पार्टी का पट्टा पहनाकर नये कार्यकर्ता का किया स्वागत
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के बासकेंद्री पंचायत मे बुधवार को मादर टेरेसा पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समरोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं उनकी पुत्री उपासना मरांडी शामिल हुए।जहाँ उन्होंने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया।वही उद्घाटन कार्यक्रम के बाद रोलाग्राम पंचायत के कैछेत्रर गांव मे संजीव ठाकुर,राजन राय,हराधन पाल एवं राजेश मिर्धा के नेतृत्व मे भाजपा के लगभग 200 कार्यकर्ता झामुमो मे शामिल हुए। वही महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं विधायक की पुत्री सह युवा नेत्री उपासना मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक मरांडी ने कहा भाजपा की केंद्र सरकार से लोग पूरी तरीके से त्रस्त, हताश व परेशान हैं। आए दिन झारखंड मुक्ति मोर्चा की बढ़ती लोकप्रियता एवं विकास कार्य व उनकी बढ़ते जनाधार से भाजपा सहित अन्य पार्टी के भी कई नेता अपनी पार्टी को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं। वही दूसरी ओर प्रखंड के अर्जुनदहा पंचायत अंतर्गत ग्राम खारूटोला मे चाय चंपा क्लब खारुटोला क्लब के ओर से दो दिवसीय फुटबॉल खेल का फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि ने किया।खेल कमिटी के अध्यक्ष मीकाईल मुर्मू ने जानकारी देते हुए बताया की फाइनल मैच चासा होपोन क्लब अर्जुनदहा वनम एफसी क्लब नीमचूआ के बिच हुआ जिमसे चासा होपोन क्लब अर्जुनदहा की टीम ने एफसी क्लब नीमचूआ को पेलेंटी मे दो गोल ने पराजित किया। वही विजेता टीम को 50 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 40 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सभी खिलाड़ियों को आगे ओर भी बेहतर तरीके खेलने की बाते कही। युवा नेत्री उपासना मरांडी ने सभी खिलाड़िओ को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी।इस मौक़े पर केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख, प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,जीप सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, जेम्स सुशील हेमब्रम, युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू एवं खेल कमिटी के सचिव श्रीफल सोरेन,कोषाध्यक्ष आरतेस हांसदा, मिल्टन,सादेकुल,नासिर शेख समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।









