Search

April 29, 2026 5:14 pm

सीएसपी संचालक से बदमाशों ने की 58 हजार की लूट, जांच में जुटी पुलिस।

तीन बदमाशों ने बंदूक लहराते हुए लूट की वारदात को दिया अंजाम,आरोपियों की तलाश जारी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के अभुआ गांव स्थित सीएसपी संचालक से तीन अपराधियों के द्वारा बंधूक लहराते हुए लूट कर लेने का मामला सामने आया है. वही सीएसपी संचालक छक्कूधारा निवासी सैफ अली अंसारी ने थाने में लिखित शिकायत कर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित व्यक्ति सैफ अली अंसारी ने बताया है कि वह प्रत्येक दिन की तरह बीते मंगलवार को भी एसबीआई देवीनगर बैंक से डेढ़ लाख नगद लेकर सीएसपी अभुआ- मुर्गाडांगा गांव में संचालन करता है. वही मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे सीएसपी में अचानक तीन बदमाश बंधूक लहराते हुए घुस गया. जिसमे एक हेलमेट भी पहना हुआ था. बदमाशों ने आकर अपने कमर से बंधूक निकालते हुए मेरे कान में सटा दिया और कहने लगा कि पैसा के बारे में पूछताछ करने लगा और बोलने लगा कि पैसा दो नहीं तो जान से मार देंगे. दोनों के हाथ मे पिस्टल देखकर मै काफी डर गया. इसके बाद मैने अपने डॉयर से 58 हजार नगद रुपया उनलोगों को दे दिया. वही बदमाशों ने पैसों के साथ- साथ मेरा रेडमी नोट स्किन टच फोन लेकर पल्सर बाईक से पिस्टल लहराते हुए भाग निकला. जिसके बाद ग्रामीणों ने भी तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किया गया. लेकिन तीनो अपराधियों ने नीमडांगा व खगड़ा गांव की ओर चखमा देकर भाग निकला. उधर घटना की सूचना महेशपुर पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पहुँचकर पूछताछ करते हुए क्षेत्र के सोनारपाडा, दमदमा व कदमडांगा चेकपोस्ट को सील कर दिया गया था, लेकिन तीनों अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ नहीं सका. हालांकि महेशपुर पुलिस पीड़ित सीएसपी संचालक सैफ अली अंसारी के लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ली गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!