Search

April 29, 2026 2:17 pm

पाकुड़ जिला राज्य में शीर्ष 5 स्थान के लिए शिक्षा विभाग को दृढ़ संकल्पित होने के लिए उपायुक्त ने दिये निर्देश।

विद्यालय में बच्चों का हर सप्ताह होगा प्रोजेक्ट परख के तहत आकलन, प्रोजेक्ट परख का जल्द होगा विधिवत उद्घाटन:डीसी।

सतनाम सिंह

गुरुवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी हाईस्कूल के शिक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। बैठक में उपायुक्त ने प्रोजेक्ट परख की जानकारी दी तथा कहा कि इसका उद्देश्य अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट सुधार लाना है। इसके तहत सभी विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड को क्रियाशील करना है तथा बच्चों का साप्ताहिक परीक्षा लेकर उनके बुद्धिमत्ता एवं पढ़ाई के प्रति अभिरुचि का आकलन करना है। सभी शिक्षको को विद्यालय में पोषण वाटिका योजना का लाभ उठाने का निर्देश दिया जो मनरेगा तथा शिक्षा विभाग के अभिषरण से क्रियान्वित किया जा रहा है। बच्चों को खेलो झारखंड के तहत खेल अभिरुचि बनाने का निर्देश दिया गया ताकि पढ़ाई से मानसिक विकास तथा खेल से शारीरिक विकास हो सके। बच्चों के लिए मिड डे मील की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय में बेंच-डेस्क की कमी की सूचना देने तथा पीटीएम (अभिभावक, शिक्षक बैठक) का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। जिसकी मानिटरिंग के लिए पीएमयू (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट) का गठन किया जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने शिक्षकों को लोकसभा निर्वाचन में अच्छे कार्य के लिए बधाई दी। आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की एक टीम बनाई जाएगी जो विडियो क्लासेज के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक जुड़े थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!