कईं क्रशरों का भी किया गया जांच
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जिला टास्क फोर्स टीम ने शुक्रवार को औचक छापेमारी कर मानसिंहपुर में बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे एक ट्रक को पकड़ा। वही कई क्रशरों का भी निरीक्षण किया गया। टीम में अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी , अंचलाधिकारी मनोज कुमार व खनन निरीक्षक नवीन कुजूर भी शामिल थे। पत्थर लदे ट्रक संख्या डब्लूबी 59 डी 1532 मानसिंहपुर स्थित क्रशर से पत्थर लोडकर कशिला पाकुड़ की ओर जा रहा था कि एसडीओ ने जांच के लिए वाहन को रोका। इस दौरान ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक में करीब 850 सीएफटी पत्थर चिप्स पाया गया , पर ट्रक में लोड पत्थर से सम्बंधित किसी प्रकार की माइनिंग चालान व अन्य कागजात नही पाया गया। इसको लेकर एसडीओ ने तुरन्त वाहन को जब्त कर लिया। इसके बाद एसडीओ ने मानसिंहपुर स्थित हाबु शेख व भंडारों में संजय सिंह का क्रशर का जांच किया गया। जहां क्रशर से सम्बंधित कागजातों की जांच की गई। वही इसको लेकर खनन निरीक्षक के द्वारा ट्रक चालक व मालिक के ऊपर थाना में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया किया जा रहा था। अंचलाधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से ले जा रहे पत्थर लदे ट्रक को पकड़ा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल एसडीओ की इस औचक कार्रवाई से पत्थर औद्योगिक क्षेत्र मे खलबली मची हुई है।





