प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपु मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार देर रात को पुलिस ने दो छाई लदा वाहन को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी से एक हाइवा एवं एक ट्रक में छाई लोड कर लिट्टीपाड़ा के रास्ते देवघर जा रहा था कि नवाडीह के समीप पुलिस ने दोनों वाहनों को जांच के लिए रोका। जांच के क्रम में चालक द्वारा पर्याप्त कागजात नही दिखाए जाने के कारण पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया छाई लदा दो ओभरलोड वाहन को जब्त किया गया।डीटीओ को लिखित सूचना दे दिया गया। आगे करवाई किया जा रहा है।





