Search

October 9, 2026 10:29 pm

स्थापना दिवस मनाने हेतु दुर्गा सोरेन सेना की बैठक संपन्न।

राजकुमार भगत

दुर्गा सोरेन सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक पाकुड़ के अंबेडकर नगर (कुड़ापाड़ा) में जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान, जिलाध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को सेना के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिला सचिव मनोज सिंह ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और संगठन विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील भगत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!