Search

October 9, 2026 10:15 am

अंतरराज्यीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया अपना जलवा।

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ के हिरणपुर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल दामिन डाक बंगला परिसर में आयोजित अंतरराज्यीय डांस प्रतियोगिता में बंगाल, बिहार और झारखंड के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जबरदाहा मुखिया राखी हांसदा, शिक्षक अनंत साहा, समिति के अभिभावक अभिजीत दत्ता, सुदीप सेन, राजेश तपन ठाकुर और आलोक रंजन ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की घोषणा की गई

  • जूनियर ग्रुप (एकल) में:
    प्रथम स्थान: सोमया सिन्हा
    द्वितीय स्थान: सिमर सिन्हा
    तृतीय स्थान: एजेंल गुप्ता
  • सीनियर ग्रुप में:
    प्रथम स्थान: नासरीन प्रवीण
    द्वितीय स्थान: जी अनक्वे
    तृतीय स्थान: संजित
  • ग्रुप डांस में:
    प्रथम स्थान: ब्लैक स्टोन
    द्वितीय स्थान: सिस्टर डांस ग्रुप
    तृतीय स्थान: गरीब ऑफिशियल ग्रुप

इन विजेताओं ने अपने अद्भुत नृत्य प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!