3 महीने की हड़ताल खत्म,सरकार की घोषणा 30% वेतन वृद्धि, ₹1,500 यात्रा भत्ता, 5 लाख स्वास्थ्य बीमा और 20 लाख सामाजिक सुरक्षा।
सतनाम सिंह
राज्य सरकार ने अनुबंध कर्मियों को दुर्गा पूजा की सौगात देते हुए उनके मानदेय में 30% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह निर्णय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी और मनरेगा कर्मचारी संघ के नेताओं के बीच बैठक में लिया गया। इस बढ़ोतरी से रोजगार सेवकों का मानदेय ₹15,600 हो जाएगा, जबकि बीपीओ को ₹30,870 मिलेंगे। इसके अलावा, असिस्टेंट इंजीनियर, कनीय अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखपाल सहित अन्य पदों पर कार्यरत कर्मियों के वेतन में भी 30% की वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, मनरेगा कर्मियों को ₹1,500 का यात्रा भत्ता देने की मंजूरी दी गई है। साथ ही, 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 20 लाख तक का सामाजिक सुरक्षा भी देने पर सहमति बन गई है। यह फैसला लगभग 3 महीने से अनिश्चितकाल हड़ताल पर चल रहे कर्मियों के लिए एक बड़ी राहत है।






