प्रशांत मंडल
भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बाडू पंचायत के बड़ा मार्गो में आयोजित बैठक में छह गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी की कमी, सड़कों की खराब हालत, आवास योजना से वंचित होने, डिप बोरिंग की आवश्यकता, और स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने जैसी समस्याएं बताईं। बाबूधन मुर्मू ने कहा कि मोदी सरकार ने केंद्र से विकास के लिए पर्याप्त धन भेजा है, लेकिन राज्य में जेएमएम की सरकार विकास नहीं चाहती। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए भाजपा को समर्थन दें और लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी को जिताएं। बैठक में विचामहल मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा मड़ैया, लिट्टीपाड़ा मंडल उपाध्यक्ष रामेशोल टुडू, और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता और 300 से अधिक महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे।






