Search

April 28, 2026 10:58 pm

डीसी-एसपी ने बुलेट में घूमकर पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

सतनाम सिंह

पाकुड़: डीसी मनीष कुमार व एसपी प्रभात कुमार के द्वारा शारदीय नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर पाकुड़ शहरी क्षेत्र एवं पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संधारण का जायजा लिया गया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने समाहरणालय स्थित कंट्रोल रूम से भी शहर में विधि व्यवस्था संधारण का अवलोकन किया।इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बैंक कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, कालिकापुर, बाहिरग्राम, नवीनगर, चांदपुर, झिकरहट्टी, ईलामी एवं गगनपहाड़ी आदि पूजा पंडालों का जायजा लिया।उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखें, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए, पार्किंग स्थलों में ही श्रद्धालु वाहन लगाएं जिससे आवागमन सुगम बना रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9262998612 पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। उन्होंने समस्त जिलावासियों से सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील करते हुए विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील किया।पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर बड़े पूजा पंडालों में पूजा समितियों द्वारा महिला-पुरूष के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार तथा निकास द्वार निर्धारित किया गया है। महिला पुलिस बल, पेट्रोलिंग टीम व वॉलंटियर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं, श्रद्धालुओं से भी अपेक्षा है कि विधि व्यवस्था संधारण में जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे।

img 20241010 wa00587973415691563803682
img 20241010 wa00598325773019457446902

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!