Search

April 28, 2026 6:55 pm

बाबूधन मुर्मू ने सड़क दुर्घटना में मृत बिराम किस्कू के परिवार से मिलकर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

प्रशांत मंडल

भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में मृत बिराम किस्कू के परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता कर मुवाजा दिलाने का प्रयास किया। बाबूधन मुर्मू ने कहा, “बिराम किस्कू एक होनहार और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनकी याद हमेशा आएगी। पार्टी के लिए यह एक बड़ी क्षति है। इस मौके पर हिरणपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज साह, अमीन सोरेन, काजल मंडल, सुनील मंडल, धेना टुडू, फाइल टुडू, तलामय टुडू, भीम हेमब्रम, परगना किस्कू सहित हजारों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बाबूधन मुर्मू ने मृतक आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को संबल देने का आश्वासन दिया।

img 20241013 wa01499103102186640022993

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!