Search

April 28, 2026 5:16 pm

जिला परिषद सदस्य ने लगाया नजरअंदाज का आरोप।

सतनाम सिंह

पाकुड़ के गोपीनाथपुर में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें शुरू से नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनके गांव के पास बने पुल के शिलान्यास में भी उन्हें सूचना या निमंत्रण नहीं दिया गया, जबकि वे इस पुल के निर्माण के लिए 2019 से प्रयास कर रही थीं। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत बने इस पुल का शिलान्यास 266.814 लाख की लागत से हुआ है। पिंकी मंडल ने कहा कि यह पुल झारखंड और बंगाल को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि को कार्यक्रम में न बुलाना सोची-समझी साजिश है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण विपक्ष द्वारा इस योजना को लागू करवाने के पीछे अपने राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है, ऐसा उन्होंने आरोप लगाया। ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर बैठक की और उपायुक्त से मिलकर अपनी बात रखने का फैसला किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!