Search

April 28, 2026 3:46 pm

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने का दिया निर्देश।

राजस्व से संबंधित सभी प्रकार के कार्यों में तेजी लाते हुए लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें:-उपायुक्त।

सतनाम सिंह

सोमवार को समाहरणालय सभागार में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में खनन, मत्स्य, उत्पाद, निबंधन, बाजार समिति, सहायक निबंधन अंकेक्षण, वाणिज्यकर, मापतौल, परिवहन,वन, विद्युत,नगर परिषद, भूमि सुधार, समेत सभी अंचलों को राजस्व संग्रहण के लक्ष्य के विरूद्ध प्राप्त संग्रहण की समीक्षा की गई और राजस्व संग्रहण बढ़ाने के निर्देश दिए। खनन विभाग द्वारा अब तक की गई राजस्व संग्रहण की जानकारी ली, इसे और बढ़ाने का निर्देश उपायुक्त के द्वारा दिया गया। इस क्रम में उत्पाद विभाग, नगर परिषद एवं सभी विभागों को राजस्व में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान उपायुक्त ने ऑनलाइन लगान, सैरात, नीलाम पत्र समेत राजस्व से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। मौके पर अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलखो, सभी अंचलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

img 20241014 wa00212995775486192626448

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!