Search

April 28, 2026 2:31 am

नीलम चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय के संस्थापक सह निदेशक का निधन

शोक संत्प्त परिवार से मिले महासचिव – पाकुड़ व साहेबगंज जिला कमेटी

राजकुमार भगत

पाकुड़। नियत को क्या मंजूर है यह कोई नहीं जानता।एक हंसता खेलता परिवार का मुखिया समय के पूर्व इस धरती को छोड़ दे तो इससे दुखद और क्या होगी । इस संबंध में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह कहते हैं कि नरेन्द्र भारती ने अपने जीवन काल में शिक्षा का अलख जगाते हुए स्वर्गधाम के लिए प्रस्थान कर गए। उनकी असामयिक मृत्यु से एसोसिएशन एवं शिक्षा जगत में अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड के गंगा के किनारे बसे तीनपहाड स्टेशन से सटे नीलम चिल्ड्रेन एकेडमी उस क्षेत्र का पहला अंग्रेजी माध्यम विद्यालय उनके द्वारा स्थापित किया गया। वे क्षेत्र के बच्चों को विकसित व समय के साथ कदम मिलाकर चलने हेतु प्रेरित करता रहा । केरल, दार्जिलिंग एवं अन्य क्षेत्रों से शिक्षक , शिक्षिकाओं को बुलाकर विद्यालय का शानदार व अनुशासित संचालन व निर्देशन करते रहे । लगन व मेहनत के बलबूते विद्यालय का बखूबी संचालन कर दो तीन विद्यालय अलग अलग जगहों पर चलाया । आज एचडी में विद्यालय के बच्चे बडे-बडे ओहदे पर आसीन है।गरीब घरों के बच्चे अपने परिवार के साथ समाज के विकास में भी योगदान दे रहे हैं । महासचिव राव रंजन सिंह ने बताया कि भारती जी लीवर इन्फेक्शन से पीडित थे, साहेबगंज, कोलकत्ता, रांची, भागलपुर और अन्त में भेलोर सी. एम. सी. में तीन से चार बार इलाज कराने गए। किंतु दुर्गापूजा के अन्तिम में उन्हें पुन: असुविधा महशूश हुई , उन्हें इलाज के लिए साहेबगंज सदर अस्पताल ले जाया गया । सामान्य होने की स्थिति में वे घर के लिए प्रस्थान के पूर्व धर्मपत्नी के गोद में ही वे अन्तिम सांस लेते हुए वह इस दुनिया से बिदा हो गये । उनका निधन दिनांक 15 .10. 24 को साहिबगंज सदर अस्पताल में हो गया । दिनांक 16. 10. 24 को राजमहल गंगा घाट पर दाह संस्कार (अंत्येष्टि) की गई .जिसमें तीनपहाड व राजमहल के निजी विद्यालय के संचालक, निदेशक, प्राचार्य शामिल हुए । श्री सिंह ने बताया कि झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के वे पूर्व जिला सचिव रहे थे .वे जुझारू व्यक्तित्व के स्वामी थे । ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोक संत्प्त परिवार को संबल प्रदान करें।
उनके असामयिक निधन से शिक्षा के क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। वे अपने पीछे परिवार में दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड गए। बडे पुत्र अशोक भारती सरकारी सेवा में, पुत्री अनिता भारती राजमहल कस्तूरबा विद्यालय में एवं छोटा पुत्र अभय भारती पिता जी के साथ विद्यालय में सेवा दे रहे है। अब अभय भारती को विद्यालय का उत्तरदायित्व का संचालन करना होगा । दिवंगत नरेन्द्र भारती को मुखाग्नि बडे पुत्र अशोक भारती ने दिया ।
20 अक्टूबर को बजे झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रांची के महासचिव रामरंजन कुमार सिंह, पाकुड पूर्व जिलाध्यक्ष जे. दत्ता, वर्तमान जिलाध्यक्ष गब्रियल मुर्मू, जिला सचिव राजकुमार भगत, साहेबगंज जिला उपाध्यक्ष सामुएल अराफात, वेथेसडा मिशन स्कूल वरहरवा की संचालिका सह प्राचार्या श्रीमती दिपन्निता दत्ता के साथ दिवंगत नरेन्द्र भारती के नीलम चिल्ड्रेन एकेडमी , तीनपहाड पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण कर आगे के श्राद्धकर्म को पूर्ण करें । सबों ने दिवंगत के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

img 20241020 wa00364986651294952708318

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!