Search

April 27, 2026 9:21 pm

शराब का अवैध कारोबार कर रहे विक्रेता के ठिकाने पुलिस का छापा।

गुप्त सूचना पर पलियादाहा गांव में छापेमारी, पांच बोतल इंग्लिश दारू और तीन लीटर देशी महुआ दारू जब्त।

गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़िया पुलिस ने सोमवार की रात्रि को पलियादाहा गांव में छापेमारी कर एक घर से पांच बोतल इंग्लिश दारू और तीन लीटर देशी महुआ दारु बरामद किया है। मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता जयदेव दास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पलियादाहा गांव में चोरी छुपे अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर छापेमारी के लिए पुलिस वहां पहुंची । पुलिस को देखते ही दुकानदार एवं शराब पी रहे कुछ ग्राहक भाग निकले । पुलिस द्वारा पीछा किया गया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए सभी भागने में सफल रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!