Search

April 27, 2026 9:17 pm

वन विभाग ने लकड़ी माफिया के खिलाफ छापेमारी कर चार मोटरसाइकिल और हजारों का सिमल पटरा किया जब्त।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा के कुंजबोना पंचायत के मालीपाड़ा गांव में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और लकड़ी माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चार मोटरसाइकिल और लगभग 20 हजार रुपये का सिमल पटरा जब्त किया गया। फोरेस्टर बबलू देहरी ने बताया कि लकड़ी माफिया ने जंगलों से बड़े पैमाने पर पेड़ काटे और लकड़ी को पहाड़ में ही बड़े-बड़े आरे की मदद से पटरा का आकार देकर गांव में एकत्रित किया था। माफिया इस लकड़ी को अपने गंतव्य स्थान तक ले जाने की फिराक में था, लेकिन वन विभाग ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया। मामले की जांच की जा रही है, लेकिन माफिया फरार होने में कामयाब रहा। यह कार्रवाई वन विभाग की ओर से लकड़ी माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संकेत है।

img 20241022 wa00506540130692403878910

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!