Search

April 27, 2026 7:56 pm

मुकेश शुक्ला पाकुड विधानसभा से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव।

28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

राजकुमार भगत

पाकुड़ । भाजपा नेता हिंदू हृदय सम्राट मुकेश शुक्ला उर्फ पिंकू शुक्ला पाकुड विधानसभा क्षेत्र से इस बार निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे उक्त जानकारी उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। पिंकू शुक्ला ने बताया कि भाजपा की ओर इस बार के चुनाव में वे प्रबल दावेदार थे । लेकिन यह सीट आजसु को दे दिया गया है और यहां पर जो बांग्लादेशी घुसपैठी का मुद्दा है उसे कुछ लोग मिलकर खत्म करना चाहते हैं । पश्चिम बंगाल से सटा होने के कारण यहां अप्रिय घटना होती रही है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ विधानसभा में इस बार बदलाव होगा और हिंदू हृदय सम्राट की जीत होगी। 28 अक्टूबर को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पिंकू शुक्ला ने बताया कि उनके ऊपर कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं आशीर्वाद प्राप्त है । भाजपा के कार्यकर्ता और भाजपा के पार्टी को बचा कर रखना यह हमारा कर्तव्य है इसलिए मैं इस बार के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करूंगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!