Search

April 27, 2026 5:21 pm

विधायक सह झामुमो प्रत्याशी प्रो.स्टीफन मरांडी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विधायक प्रो.मरांडी पर भरोसा करते हुए सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता‎ ने थामा झामुमो का दामन।

बजरंग पंडित

पाकुडिया:-महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक सह झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने पाकुडिया प्रखंड के डोमनगड़िया,बड़ासिंहपुर और गणपुरा पंचायत मे अपने लिए कार्यकर्ता‎ओं संग जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान चलाकर महेशपुर विधानसभा में अपने पक्ष में वोट देने के लिए ग्रामीणों से अपील किया। जनसंपर्क के क्रम में तीन पंचायत डोमनगड़िया में हारूण रशीद,नजरूल इस्लाम निगार अंसारी,बड़ासिहपुर में मुनीराम मरांडी,अली मुहम्मद‎, गणपुरा मे मुखिया सुशीला मरांडी के नेतृत्व मे विधायक के समक्ष बीजेपी पार्टी‎ के सैकड़ों‎ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारधारा, महेशपुर विधायक के द्वारा‎ क्षेत्र मे किया जा रहा विकास कार्य एवं मौजुदा झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा जनहित कार्य से प्रेरित होकर झामुमो का दामन थामा। शामिल होने वालों‎ मे मुख्य रूप से प्रकाश यादव,प्रेम यादव,सुबोध भगत,नरेश यादव,कार्तिक लेट,बबलु सोरेन प्रधान,रवि राय,कालीदास लोहार,मेरी टुडू,जुगीन बेसरा,कुमार सानु दास,मनेज लोहार,सारगेन किस्कू,मिठुन मिर्धा,सुशील किस्कू,टिंकू पाल,विष्णु पाल,सुलेमान मरांडी,गोपाल सोरेन,आयुब मियां ,समीर मियां, सहित सैकड़ो अन्य थे। सभी को विधायक श्री मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा आज से आपसब झामुमो परिवार के सदस्य‎ है हरेक समय मैं आप लोगों के साथ खड़ा रहुंगा। आप सब अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। आप सभी के सहयोग व मेहनत से अपने पिछले जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार और अधिक मतों से जीता कर विधानसभा भेजने का आप सब काम करें । कार्यक्रम‎ का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौक़े पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,देबीलाल हाँसदाक्,मईनुद्दीन अंसारी,निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,मंजर आलम,छोटू भगत,मंटू भगत,लालबाबू शेख, पंचायत अध्यक्ष/ सचिव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

img 20241024 wa0035560799851423048307

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!