एनडीए गठबंधन के नेताओं ने भरी हुंकार, अजहर इस्लाम को जिताने का लिया संकल्प।
बजरंग पंडित
पाकुड़: पाकुड़ में एनडीए की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित कर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम को सभी घटक दलों के नेताओं ने निर्भीक होकर चुनाव लड़ने को कहां।घटक दल के नेताओं ने कहा कि पाकुड़ में आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम के साथ सभी समर्थित दल उनके समर्थन में हुंकार भर रही है। सभी ने एक स्वर में कहा कि आगामी 20 नवंबर को पाकुड़ विधानसभा की जनता एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को अपना मत देंगे। साथ ही साथ यह भी कहा कि आगामी 23 नवंबर को पाकुड़ विधानसभा के विधायक के रूप में अजहर इस्लाम ही चुने जाएंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने बताया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के सभी 434 बूथों में भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर अजहर इस्लाम के लिए पूरी जीं जान लगाकर काम करेंगे और सभी बूथ के हर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे।बैठक में पाकुड़ विधानसभा में गठबंधन धर्म के साथ मजबूती से चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में आजसू प्रत्याशी जीत के लिए मजबूती से काम करने का संकल्प लिया। आजसू नेता अजहर इस्लाम ने कहा कि आजसू और भाजपा एक साथ ना सिर्फ मजबूती से चुनाव लड़ेगी बल्कि इलाके के विकास में एक नई परिभाषा गढ़ेगी।साथ ही साथ बताया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में एक भी विकास का कार्य नहीं हो पाई है। यहां के बच्चों को स्कूलों में शिक्षा नहीं मिल रही है, खेत तो दूर की बात पीने के लिए पानी की भी समस्या गंभीर है। सड़क व पुल पुलिया जो कुछ बने हैं उनमें भ्रष्टाचार की चादर चढ़ी हुई है। अजहर इस्लाम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं उनके बेटे तनवीर आलम को भी टिकट नहीं दिया क्योंकि उन दोनों बाप बेटे को टिकट देना मुनासिब नहीं समझा। अंत में कांग्रेस ने पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी को टिकट दिया। मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष आलमगीर आलम, भाजपा नेता हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी, गौतम मंडल समेत अन्य मौजूद रहे।







