Search

April 27, 2026 1:22 pm

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावक गोष्ठी हुआ संपन्न।

स्वराज सिंह

शनिवार को पाकुड़ नगर क्षेत्र में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलिहारपुर पाकुड़ में अभिभावक गोष्ठी संपन्न हुआ। बैठक का मुख्य विषय भैया बहनों का सर्वांगीण विकास से संबंधित था। सर्वप्रथम विद्यालय के अध्यक्ष आलोक, सचिव बिजय शंकर, सहसचिव नारायण मंडल, संरक्षक संजय टेबड़ीवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, समिति सदस्य निभा एवं काजल, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पुष्पार्चन एवं संपूर्ण वंदना संपन्न हुआ। अभिभावक गोष्ठी पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य सह सहसचिव नारायण बाबू ने अभिभावकों को शिक्षा क्षेत्र में अभिभावकों के महत्व को समझाने का कार्य किया । उन्होंने बताया कि भैया – बहनों का सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी अभिभावकों को क्या करना चाहिए। बच्चे हमारे भविष्य हैं उनके वर्तमान बनाना, सजाना, सवारना तथा शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना हम सभी का दायित्व है। सभी अभिभावकों ने उनके वक्तव्य का स्वागत किया। अभिभावकों ने भी अपने समस्या के प्रति विद्यालय का ध्यान आकृष्ट कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया तथा उनके द्वारा सुझाए गए सलाह को लागू करने की बात स्वीकार किया। अंत में विद्यालय के सचिव बिजय शंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय आचार्य एवं आचार्या संजीव, राजीव, मौल्लेश्वरी प्रसाद, करुणा, तारक, अंकित, सोमनाथ, दीपांकर, आशा, इति, सुप्रिया, पदमा एवं कृतिका की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम के मंच संचालन का कार्य आचार्य संदीप द्वारा किया गया।

img 20241026 wa00248219130473134611672

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!