Search

April 27, 2026 11:56 am

भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन: एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम का अभिनंदन।

आयोजित सम्मेलन में सांसद खगेन मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, कार्यकर्ताओं से जीत की अपील की।

बजरंग पंडित

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम का अभिनंदन समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में किया गया. आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू, एनडीए घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता और आजसू प्रत्याशी ने भाग लिया.मौजूद कार्यकर्ता सम्मेलन में पाकुड़ विधानसभा के आजसू प्रत्याशी अजहर इस्लाम का अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर गठबंधन प्रत्याशी को जिताने पर चर्चा की गई. सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल बनाने, 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की अपील की. इस मौके पर मौजूद लोगों ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा.सम्मेलन के उपरांत भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि झारखंड में बीते पांच साल से असामाजिक तत्वों की सरकार चल रही थी. इस सरकार ने झारखंड के लोगों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी उसे लूटने और लुटवाने का काम किया है, जिस कारण आज यहां की जनता त्रस्त है. सांसद ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर एनडीए की जीत होगी. सांसद ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान में हैं और इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगे.आजसू के केंद्रीय महासचिव अजय कुमार ने एनडीए गठबंधन की एकता पर विश्वास जताया, कहा कि सभी दल एकजुट हैं और अजहर इस्लाम को जीत दिलाने के लिए तैयार हैं.भाजपा के अमृत पांडे ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा-निर्देशों के तहत अजहर इस्लाम को भारी मतों से विजयी दिलाने का कार्य किया जाएगा.इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, रुपेश भगत, दुर्गा मरांडी, संपा साहा के अलावा आजसू सहित सभी घटक दलों के नेताओं ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों स जिताने की अपील की.

img 20241026 wa00388474803913571207605
img 20241026 wa00402835071861127751303

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!