Search

April 27, 2026 11:56 am

दीपावली की तैयारी में जुटे कुम्हार, मिट्टी के दीये से जगमगाएंगे घर-घर।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड भर में दीपोत्सव का महापर्व दीपावली को लेकर क्षेत्र के गणपुरा, मोंगला बांध, जुगुड़िया, आमकोना सहित अन्य गांव के कुम्हारों द्वारा मिट्टी का दीया तैयार किया जा रहा है। दीपोत्सव का महापर्व दीपावली को लेकर कुम्हार साथियों के द्वारा लोगों के घरों को रोशन करने के लिए मिट्टी के दीया को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। कुम्हार लोग दीया बनाने को लेकर पूरी तैयारी कर चुके हैं। कुम्हारों ने बताया कि के पिछले वर्ष की की तुलना इस वर्ष दीया कि अधिक बिक्री होने की उम्मीद है। कुम्हार लोगों की माने तो इस वर्ष दीपावली में दीया की बिक्री काफी होने वाली है। इस वर्ष कुम्हारों अपनी व्यवसाय को पूरी तरह पटरी पर लौटने की उम्मीद जता रहे हैं। इसी संबंध में गांव के कुम्हार ने बताया कि मिट्टी के दीया सहित बर्तन बनाने का कार्य हमारे वंशजों के द्वारा करता आया है पिछले 40,50 वर्षों से कुम्हार का काम स्वयं कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के सभी सदस्य इस कार्य में लगे रहते हैं। उस हिसाब से हम लोगों का आमदनी नहीं हो पाता है क्योंकि बाजार में बहुत तरह तरह के चाइनीस सहित अन्य प्रकार के सामग्रियों ने हम कुम्हारों का बेड़ा गर्ग कर रखा है बहुत से समाज के लोगों ने यह कार्य छोड़ भी दिया है क्योंकि इनकम नहीं है और वह लोग मजदूरी कर अन्य कार्य कर रहे हैं। मिट्टी के बर्तन सहित दीया के निर्माण को लेकर लागत दोगुनी बढ़ गई। बाजार में भले ही अन्य सामान की कीमत बढ़ गई है। पर लोग पुराने दामों में ही दीया एवं मिट्टी के बर्तन की खरीदारी करने के लिए लगे रहते हैं।

img 20241026 wa00582818460998807560110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!