Search

April 27, 2026 11:56 am

आजसू की महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव का आगमन, एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ की महत्वपूर्ण बैठक।

विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी अज़हर इस्लाम के पक्ष में मतदान करवाने का लिया गया निर्णय

बजरंग पंडित

आजसू पार्टी के महिला मोर्चा की केंद्रीय सचिव जोबा रानी पाल का आज पाकुड़ में आगमन हुआ। इस बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शबरी पाल सहित भाजपा के प्रमुख नेता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एनडीए गठबंधन के महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें महिला सशक्तिकरण, स्थानीय समस्याओं का समाधान, और आने वाले चुनाव में एनडीए गठबंधन की रणनीति पर चर्चा किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी अज़हर इस्लाम के पक्ष में मतदान करवाने का निर्णय लिया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का हर कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर लोगों के साथ संवाद करेगा और एनडीए के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा।
केंद्रीय सचिव जोबा रानी पाल ने कहा कि आजसू पार्टी का यह मानना है कि एनडीए गठबंधन झारखंड में विकास और उन्नति का प्रतीक है, और इस गठबंधन को मजबूत बनाकर राज्य के लोगों के हितों की रक्षा की जा सकती है। पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से इस पहल को लेकर सकारात्मक संदेश दिया गया है और सभी सदस्य इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं। मौके पर भाजपा झारखंड महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संपा साहा, भाजपा जिलाध्यक्ष शबरी पाल, जामताड़ा आजसू महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी गोन, आजसू नेत्री मालौती देवी, पाकुड़ आईटी सेल प्रभारी सात्विक भगत उपस्थित रहे।

img 20241027 wa00081064343536450256347

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!