Search

April 27, 2026 10:34 am

डीसी -एसपी ने अंतरर्राज्यीय चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

सतनाम सिंह

निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा अन्तरर्राज्यीय चेकपोस्ट राधानगर एवं ईच्छानगर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाकुड़िया व बंगाल को जोड़ने वाली सीमा का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये गये इंतजामों का जायजा लिया गया। साथ ही अन्तरार्राजीय सीमाओं पर सघन जांच कराने के अलावा विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। वहीं जांच कार्य में पारदर्शिता बरतते हुए आपतिजनक सामानों की जब्ती सुनिश्चित करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही सीमावर्ती ईलाकों में आपसी समन्वय के साथ विशेष छापेमारी चलाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!