Search

April 27, 2026 9:23 am

27 अक्टूबर तक मिलीं 12 शिकायतें, सभी शिकायतें का किया गया निष्पादन।

राजकुमार भगत

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू होते ही सी-विजिल एप पर शिकायतें प्राप्त होने लगी हैं। 27 अक्टूबर तक पाकुड़ जिले से इस एप के माध्यम से कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुई है। इन सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि वे निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी किसी भी प्रकार की सीधी शिकायत करना चाहते हैं, तो वे सी-विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित नागरिक को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सी-विजिल एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए नागरिक को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने पर फोटो या वीडियो सी-विजिल एप पर अपलोड करना होगा। शिकायत मिलने पर अगले 100 मिनट के भीतर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!