सतनाम सिंह
पाकुड़: झारखंड विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को विभिन्न दलों के व निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना-अपना पर्चा भरा जिसमें कई दिग्गज नेता शामिल हैं.विधानसभा आम चुनाव- 2024 के परिप्रेक्ष्य आज नाम निर्देशन के पंचम दिन जिला के तीनों विधानसभा में कुल 15 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया।06- महेशपुर(अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु दाऊद मरांडी,समाजवादी पार्टी, स्टीफन मरांडी,झारखंड मुक्ति मोर्चा,गुपीन सोरेन,सीपीआई(एम), इलियास किस्कु,निर्दलीय, स्टेफन मरांडी,निर्दलीय शामिल हैं वहीं
श 04 – लिटीपाड़ा (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु बाबुधन मूर्मू,भारतीय जनता पार्टी, हेमलाल मूर्मू, झारखंड मुक्ति मोर्चा व 05- पाकुड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु दीबेन्दु कुमार मंडल, लोकहित अधिकार पार्टी प्रदीप कुमार रजक, अखिल भारत हिंदू महासभा पार्टी। हंजेला शेख, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी।आमीर हमजा, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी।विकास गोंड, झारखंड क्रांतिकारी लोकतांत्रिक मोर्चा पार्टी।मुकेश कुमार शुक्ला, निर्दलीय पार्टी।हाजी मो० तनवीर आलम, AIMIM पार्टी।संजय कालीनदी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया पार्टी के उम्मीदवार शामिल है।









