इकबाल हुसैन
Also Read: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर जप्त की नकली शराब, 15 लीटर नकली शराब के साथ होटल मालिक गिरफ्तार।
महेशपुर प्रखंड के सिलमपुर पंचायत के बुनेर डांगा मैदान में आयोजित जनसभा में भाजपा के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने झामुमो में शामिल हुए। इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत किया और पार्टी का पट्टा पहनाया। इस जनसभा में झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी, राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, जिलाध्यक्ष श्याम यादव, झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी और जीप अध्यक्षा जुली खिस्टमुनी हेमब्रम उपस्थित थे। नए सदस्यों में संतो घोष, डार्फी शेख, तौसीफ़ इक़बाल, अमित माल और सोशल मीडिया सदस्य इक़बाल हुसैन शामिल हैं। इस अवसर पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य पिंकू शेख, हरिवंश चौबे, जीप सदस्य समसून मुर्मू, गेमलीना सोरेन और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसीफिना हेमब्रम शामिल हैं।






