कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत और झामुमो सांसद विजय हांसदा का भाजपा पर हमला, पाकुड़ में जनसभा को संबोधित किया
पाकुड़ विधानसभा में कांग्रेस की जनशक्ति दिखी, निशात आलम के लिए वोट अपील
सतनाम सिंह
पाकुड़: पाकुड़ के आरजे स्टेडियम में कांग्रेस के द्वारा नामांकन जनसभा का आयोजन किया गया…जिसमे मुख्य रूप से कांग्रेस के सांसद सुखदेव भगत मौजूद थे…साथ ही पाकुड़ विधानसभा की कांग्रेस प्रत्यासी निशात आलम, राजमहल लोकसभा के जेएमएम सांसद विजय हांसदा, कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम सहित हज़ारो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे…आज कांग्रेस प्रत्यासी निशात आलम ने नामांकन किया…इस दौरान आयोजित जनसभा में कांग्रेस प्रत्यासी निशात आलम के पक्ष में वोट देने की अपील किया…कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने जमकर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है…
जनसभा को सम्बोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि हमारी गठबंधन की सरकार ने राज्य के लोगो के लिए विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा और इसका लाभ गरीब, किसान, पिछड़ा को मिला।






