Search

April 29, 2026 11:50 pm

अस्मिता खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीग 2026 का भव्य समापन, बालिका खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन।

उपायुक्त ने कहा—खेल से बढ़ता है आत्मविश्वास, अनुशासन और मानसिक मजबूती।

पाकुड़। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया डिस्ट्रिक्ट लीग 2026 का समापन समारोह सोमवार को उत्साहपूर्ण और भव्य माहौल में संपन्न हुआ। विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका खिलाड़ियों को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के लिए भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करता है।
उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था में खेल से जुड़ाव उन्हें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी और बॉक्सिंग सहित कई खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता परिणाम

अंडर-14 बालिका वर्ग
विजेता – डीएवी पब्लिक स्कूल, पाकुड़
उपविजेता – केजीबीभी, महेशपुर

अंडर-17 बालिका वर्ग
विजेता – केजीबीभी, अमड़ापाड़ा
उपविजेता – केजीबीभी, हिरणपुर

कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ए.के. गांगुली, कोच, प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन ने भरोसा जताया कि जिले की बालिका खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।

img 20260429 wa00582721404059964168358
img 20260429 wa00554703728261190644493
img 20260429 wa00616029757529903406723

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!