Search

May 4, 2026 4:26 pm

भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च।

बजरंग पंडित

पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद के नेतृत्व में नगर थाना के पदाधिकारी और आईटीबीपी की ई-कंपनी 601 ने मिलकर शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इसका उद्देश्य चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण बनाना है.पुलिस के द्वारा पूरे नगर थाना क्षेत्र में राजापाड़ा, तातीपाड़ा, गांधी चौक, पाकुड़ रेलवे स्टेशन, सिन्धीपाड़ा, विवेकानन्द चौक, कालिकापुर, हिरन चौक, अंबेडकर चौक बैंक कॉलोनी, तलवाडांगा_ में फ्लैग मार्च किया गया.थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद के नेतृत्व में पदाधिकारी विकर्ण कुमार, राहुल गुप्ता, और मो. ने भाग लिया और साथ में आईटीबीपी की ई-कंपनी 601 ने भी सहयोग किया.इस पहल से पाकुड़ में चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा कायम रखने में मदद मिलेगी. पुलिस और सुरक्षा बलों की यह तैयारी चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।IMG 20241030 WA0018

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!