Search

May 4, 2026 2:43 pm

लिट्टीपाड़ा में झामुमो कार्यालय का उद्घाटन।

हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित किया, पार्टी की प्रतिष्ठा पर जोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)झामुमो का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को लिट्टीपाड़ा के वृंदावन होटल के समीप एक निजी आवास में पार्टी प्रत्यासी हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर किया। हेमलाल मुर्मू ने पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा ये चुनाव हम नही लड़ रहे है पार्टी लड़ रही है। इसलिए पार्टी की प्रतिष्ठा आपके हाथ मे है। चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए हमारे दल के कर्मठ कार्यकर्ता फली भांति परिचित है। जनता की सेवा के लिए पार्टी सदैव तत्पर रही है। जनता के हित को देखते हुए हमें इस चुनाव को अपने पक्ष में करना अतिआवश्यक है। मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष समद अली, अजीजुल इस्लाम, चरण मुर्मू, प्रसाद हेम्ब्रम सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!