Search

April 27, 2026 2:32 am

मासिक समीक्षा बैठक में सहायक अध्यापकों ने जमा किए अक्टूबर माह के अनुपस्थिति विवरणी।

अब्दुल अंसारी

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ प्रखंड इकाई पाकुड़िया की मासिक समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाबलु गोस्वामी के अध्यक्षता में सोमवार को हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए गोस्वामी ने कहा कि अगस्त माह से 4% इंक्रीमेंट का राशि कटौती किया गया है जो सहायक अध्यापकों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। श्री गोस्वामी ने कहा कि झारखंड राज्य सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2021 के अनुसार जनवरी 2023 से प्रतिवर्ष मानदेय में 4% का वार्षिक वृद्धि होनी है। जनवरी 2023 एवं जनवरी 2024 के मानदेय वृद्धि भी हो चुकी है और जुलाई 2024 तक मानदेय में जोड़कर भुगतान भी किया गया, परन्तु वर्द्धित मानदेय में से पुनःअगस्त 2024 से 4% काट लिया गया है। प्रखंड सचिव मनका मरांडी ने कहा कि सहायक अध्यापक के लिए कल्याण कोष एवं ईपीएफ अभीतक लागू न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में मृत सहायक अध्यापकों के आश्रितों के लिए सहायता राशि के बारे चर्चा किया गया। साथ ही आकलन पास सहायक अध्यापक को टेट पास के समतुल्य लाभ मिले, इसके लिए रणनीति बनाई गई।अंत में सभी सहयक अध्यापकों ने अक्टूबर महीना का एब्सेंटी जमा किए। बैठक में संजय पान, शक्ति भगत, मारशिला हेम्ब्रम, सरोजिनी टुडू, सुमित्रा सोरेन, दशरथ राय, अतिकुर रहमान, जोनाथन टुडू, अफजल अंसारी, मोजिबुर रहमान जाहिद अंसारी, मेरीला हेम्ब्रम, विश्वनाथ साह, रमेश हेम्ब्रम,शिबू हेम्ब्रम, हरिश्चंद्र हेम्ब्रम,श्यामल घोष, राजेश घोष, राजेन्द्र भण्डारी एवं सभी संकुलों के प्रभारी , सहायक अध्यापक अध्यपिकाएँ उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!