अमित चौधरी
तनवीर आलम ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनमें बिजली बिल माफी योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली और मैया सम्मान योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन सरकार फिर से बनती है, तो मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली राशि दिसंबर में 1000 से बढ़कर 2500 हो जाएगी। उन्होंने नगर पंचायत बरहरवा के वासियों से अपील की कि वे 20 तारीख को इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निशात आलम को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने लोगों से अपना आशीर्वाद और समर्थन बनाए रखने का अनुरोध किया।






