Search

April 27, 2026 1:01 am

55 छठव्रतियों को व्याहुत समाज ने बांटा पूजन सामग्री

राजकुमार भगत

पाकुड़ । मंगलवार को स्थानीय व्याहुत विवाह भवन पाकुड़ में ब्याहुत कलवार समाज पाकुड़ के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत (भगत पाड़ा) सचिव अशोक कुमार भगत (फाटक पार) के अध्यक्षता में कुलदेवता भगवान बलभद्र के तस्वीर में पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर आरती किया गया। तत्पश्चात विवाह भवन परिसर में ब्याहुत समाज की ओर से 55 निर्धन गरीब छठवर्ती माता बहन को बांस की डाला सूप, नारियल, साड़ी, शुद्ध घी, धूप, दीप तथा अन्य पूजन सामग्री निशुल्क वितरण किया गया ।
कलवार संघ पाकुड़ के अध्यक्ष अशोक कुमार भगत ने बताया कि पिछले 1977 से निर्धन सामान्य छठ व्रतत्तियों को समाज की ओर से यह सेवा दी जा रही है आगे भी दी जाती रहेगी।सचिव अशोक भगत ने कहा कि इस वर्ष 55 छठव्रतियों को छठ पूजन सामग्री दिया गया है ताकि गरीब छठ वर्तियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े । अगले वर्ष इसकी संख्या और बढ़ने की संभावना है। मौके पर मुख्य रूप से महासचिव विश्वनाथ भगत,अध्यक्ष अशोक कुमार भगत, सचिव अशोक कुमार भगत, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत , राजेंद्र भगत, मुन्ना भगत,डॉ श्याम प्रसाद भगत, बद्री प्रसाद भगत, जगदीश प्रसाद भगत, कैलाश प्रसाद भगत तारकेश्वर भगत, संजय भगत, गौरी शंकर भगत,प्रीतम भगत, विनय भगत, काली शंकर भगत, ललन भगत, संजय भगत , उत्तम भगत, गोपाल भगत, रोहित भगत रमेश भगत कृष्ण भगत प्रमिला भगत रश्मि देवीआदि आदि ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अथक प्रयास किया।

img 20241105 wa00188954523263276704149

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!