झामुमो युवा नेत्री के समक्ष भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो में हुए शामिल
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा पंचायत के प्रतापपुर गांव एवं दमदमा पंचायत के रघुनाथपुर गांव में मंगलवार को झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रतापपुर एवं रघुनाथपुर गांव में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी के समक्ष झामुमो का दामन थामा सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया । ग्रामीणों ने विधानसभा में चौमुखी विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी में शामिल हो रहे है । इस मौके पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने मतदान करने को लेकर लोगो को जागरूक किया साथ ही विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी को जीताकर पुनः हेमंत सोरेन की सरकार बनाने की अपील की । आगामी 20 नवंबर को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बाते भी कही ।उन्होंने हेमंत सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को भी गिनाया । इस मौके मुखिया मिलन शेख ,मुखिया चिमु पहाड़िया मोसिबुल शेख,कदम रसुल,टॉनिक शेख, पंचायत समिति सदस्य सनाउल शेख, मुर्शीद शेख, मोती शेख ,वरुण भंडारी ,अनूप चंद्र ,बाबू भंडारी, कौशिक चंद्र , रेंतू शेख,रंजीत मेहना, मिल्टन शेख,आपेल शेख, आसाद शेख, मफिज शेख,नासिर शेख, साहेबराम टुडू निंबोली हसदा ,ललित हेंब्रम, पलास माल, धीरेन माल सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।





