सतनाम सिंह
Also Read: पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 8 साइकिल पर लदा अवैध कोयला जप्त, ट्रैक्टर से हटाया गया अतिरिक्त डाला।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने सदर प्रखंड के लखनपुर और प्यादापुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया, जिनमें महिलाओं को सम्मान, पेंशन, मैया सम्मान योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली, किसानों का ऋण माफी और अबुवा आवास योजना शामिल हैं। श्रीकुमार सरकार ने कहा कि गठबंधन सरकार की वापसी पर योजनाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। इस अवसर पर ए गांगुली, कृष्ण यादव, वंशराज गोप, मुखिया आरिफ हुसैन उर्फ राजा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।







