सतनाम सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी ने पाकुड़ के नगरनबी पंचायत और बिक्रमपुर गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम के पक्ष में वोट देने की अपील की। श्री लखमानी ने कहा कि हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और आलमगीर आलम द्वारा पाकुड़ विधानसभा में किए गए विकास कार्यों से जनता खुश है। उन्होंने दावा किया कि निशात आलम भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे। इस अभियान में पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार सरकार, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पासवान, उपाध्यक्ष अर्धेन्दु शेखर गांगुली, सचिव कृष्ण यादव सहित कई ग्रामवासी शामिल थे।






