सतनाम सिंह
दुमका प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक क्रांति कुमार गड़िदेशी ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठक की,बैठक में
पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और चुनाव कोषांग के पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मतदान केंद्रों और सुरक्षा बलों के आवासन स्थल पर मूलभूत व्यवस्था, फोर्स डिप्लॉयमेंट और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।
इस बैठक से यह सुनिश्चित हुआ कि झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया को लेकर कोई कमी नहीं रहेगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और चुनाव को सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।






