Search

April 26, 2026 5:56 pm

ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का हुआ सेकेंड रेंडमाइजेशन

सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सेकेंड रेंडमाइजेशन का किया गया आयोजन

प्रत्याशियों की अधिक संख्या को देखते हुए पाकुड़ विधानसभा में दो बीयू का होगा उपयोग:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त।

विधानसभा आम चुनाव, 2024 की तैयारियों के तहत आज संथाल परगना प्रमंडल के आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 04- लिट्टीपाड़ा के जितेन्द्र कुमार शुक्ला, सामान्य प्रेक्षक, 05-पाकुड़ विधानसभा युगल किशोर पंत सामान्य प्रेक्षक एवं 06- महेशपुर विधानसभा शंभुगा सुंदरम सामान्य प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की उपस्थिति में मतदान हेतु उपयोग में ली जाने वाली मशीनों का सेकेंड रेंडमाइजेशन सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया। इसके अलावा विधानसभा आम चुनाव, 2024 के सेकेंड रेंडमाइजेशन के पश्चात 04-लिट्टीपाड़ा विधानसभा के सभी हेतु बीयू 332, सीयू 347, भीभीपैट 367 हैं। इसके अलावा 05 पाकुड़ विधानसभा हेतु प्रत्याशियों की अधिक संख्या को देखते हुए सभी बूथों पर बीयू 1060, सीयू 555, भीभीपैट 588 हैं। साथ ही 06 महेशपुर विधानसभा के सभी बूथों हेतु बीयू 376, सीयू 393 , भीभीपैट 416 हैं। वही रेंडमाइजेशन की एक प्रति सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई। इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी पाकुड़, अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी महेशपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, संबंधित विभाग व कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!